टिहरी , फरवरी 04 -- उत्तराखंड के टिहरी जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेंद्रनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली नरेंद्रनगर अंतर्गत पुलिस चौकी आगराखाल की टीम ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान के दौरान 900 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अंतरराज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से आगराखाल क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल पुत्र हरि सिंह, निवासी हरिग्राम, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित