टिहरी , जनवरी 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के आधार पर जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख़्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को अवैध निर्माणों पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा विकासखण्ड नरेंद्रनगर अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में सोमवार को तीन अवैध निर्माणों को सील किया गया। सील किए गए निर्माण कार्यों में अंकुर मलिक, मनमोहन पोखरियाल एवं सूर्य कुमार के निर्माण शामिल हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता पंकज पाठक, कनिष्ठ अभियंता विपिन कोठारी, रघुवीर सिंह, सूरज जोशी, सुपरवाइजर, पी.आर.डी. गार्ड एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित