टिहरी , फरवरी 26 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में राशन कार्ड से जुड़े कार्य गुरुवार से सात मार्च तक अस्थायी रूप से बाधित रहेंगे।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त कार्यालय, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान आरसीएमएस पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल में माइग्रेट किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि माइग्रेशन प्रक्रिया के दौरान आज से सात मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित सभी कार्य-जैसे नए राशन कार्ड बनवाना, संशोधन, नाम जोड़ना/हटाना तथा दुकान संबंधी प्रक्रियाएं-पूरी तरह स्थगित रहेंगी। इस अवधि में संबंधित ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित