टिहरी गढ़वाल , दिसंबर 04 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिक संपर्क एवं सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत थाना नरेंद्र नगर, चंबा और केम्पटी की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
नरेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने ग्राम औणी में जाकर बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी दैनिक समस्याओं, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों की जानकारी ली। साथ ही अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा स्थानीय थाना नंबर सुरक्षित रखने की सलाह दी।
केम्पटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जाकर बुजुर्गों को असामाजिक तत्वों और साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि समय-समय पर सुरक्षा निरीक्षण भी होते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित