नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- टाटा पावर रिन्युएबल एनर्जी ने 10 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं कमीशन करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
टाटा पावर की सहयोगी कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने अब तक कुल 9.7 गीगावट की सौर परियोजनाओं और 290 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की इंजीनियरिंग से लेकर निर्माण तक का काम पूरा किया है। इसमें 4.2 गीगावाट की परियोजनाओं को अपनी कंपनी के लिए और 5.8 गीगावाट की परियोजनाओं को तीसरे पक्ष के लिए कमीशन किया गया है।
चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.88 गीगावाट की परियोजनाएं कमीशन की हैं जिसमें 941 गीगावाट की परियोजनाएं तीसरी तिमाही में पूरी की गयी हैं। यह सालाना आधार पर 139 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित