नयी दिल्ली , मार्च 24 -- गुजरात के मुंद्रा स्थित टाटा पावर संयंत्र में बिजली उत्पादन फिर शुरू होगा। कंपनी ने राज्य सरकार के गुजरात ऊर्जा विकास निगम (जीयूवीएनएल) के साथ पूरक ऊर्जा खरीद समझौता किया है।

टाटा पावर ने मंगलवार को शेयर बाजारों को बताया कि कंपनी ने जीयूवीएनएल के साथ पूरक ऊर्जा खरीद समझौता किया है और इसी तरह से समझौते महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की सरकारों के साथ भी किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण नुकसान का हवाला देकर कंपनी ने बिजली उत्पादन बंद कर दिया था। नये समझौते में प्रावधान है कि कोयले के दाम बढ़ने की स्थिति में कंपनी बिजली के दाम बढ़ा सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित