शिवपुरी , अप्रैल 02 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे घने जंगलों में स्थित प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर आज विशाल मेला लगा।
शिवपुरी झांसी लिंक रोड पर यह मंदिर माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से सटा हुआ है। इसके पीछे पूरा टाइगर रिजर्व का जंगल है। यहां हनुमान जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष प्राचीन काल से विशाल मेला लगता है। इस मेले में आसपास के ग्रामीण एवं शहर से लोग बहुत बड़ी संख्या में जाते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता एवं हरी भरी पहाड़ियों पास में स्थित यह मंदिर बहुत प्राचीन माना जाता है तथा ऐसी मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सामान्य दिनों में भी प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ होती है।
जिले के पुलिस प्रशासन द्वारा आज यहां के सभी हनुमान मंदिरों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करके व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित