हैदराबाद , अप्रैल 16 -- सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। पेन टीम में जैक एडवर्ड्स की जगह आए थे, जो पहले ही पैर की चोट के कारण बाहर हो गए थे। एसआरएच ने अभी तक पेन की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है।
35 साल के पेन इस सीजन में सिर्फ दो मैच खेले। उन्होंने सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख़िलाफ़ 35 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 35 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
2016 की चैंपियन टीम चोटों की मार झेल रही है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स भी हाल ही में चोट के कारण बाहर हो गए थे। उन्हें सीज़न की शुरुआत में नेट सेशन के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद एसआरएच ने उनकी जगह श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित