रांची , मार्च 13 -- झारखंड के राज्यपाल-सह- राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल श्री गंगवार ने आज नव-नियुक्त कुलपति को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संबंधित विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार को अधिकाधिक प्रोत्साहन मिलेगा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी।

श्री गंगवार ने कुलपति से कहा कि वे चाहते हैं कि झारखण्ड राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा वातावरण बने, जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहाँ ज्ञानार्जन के प्रति उत्साहित रहें। उन्होंने कहा कि वे राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा सभी कुलपति टीम भावना के साथ इस दिशा में समर्पित होकर प्रयास करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित