रांची , फरवरी 08 -- झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने आज खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है। आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में। राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके।

श्री महतो ने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है।

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो, रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के साथ-साथ पार्टी कई त पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित