रांची, अक्टूबर 13 -- झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बढ़ते अपराध और अपराधियों की हिम्मत पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। श्री मरांडी ने आज यहां कहा कि झारखंड में 'लेवी' (वसूली) का धंधा बेलगाम हो चुका है! धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और अब हमारी राजधानी रांची तक, एक कथित अपराधी, जो विदेशों में छिपा बैठा है, उसके नाम पर दहशत का कारोबार चल रहा है।कहा कि उनके हालिया क्षेत्र भम्रण के दौरान, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और कई अन्य जगहों के लोगों ने इस आतंक से अपनी आप-बीती सुनाई। कई प्रमुख व्यापारियों ने दबी जुबान में बताया कि उनसे 5 से 10 करोड़ रुपये तक की मांग की गई है, लेकिन डर के कारण वे अपना नाम बताने को भी तैयार नहीं हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि स्थिति की भयावहता इतनी कि अब रांची के एक प्रतिष्ठित और मशहूर डॉक्टर को भी करोड़ों रुपये की फिरौती के लिए धमकी दी गई है! क्या झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है?यह राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित