बोकारो , अप्रैल 12 -- झारखंड में बोकारो जिले के पिंडरा जोरा थाना क्षेत्र के चास कॉलेज चास के पास से एक युवती के अपहरण और हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी सहित 28 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आज यहां बताया कि उक्त अपहरण और हत्याकांड में पुलिसकर्मी आरोपी का सहयोग कर रहे थे और उसके साथ में पार्टियां मना रहे थे।

एसपी ने बताया कि जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के चास कॉलेज चास के पास से अपहृत युवती कुमारी पुष्पा महतो का हड्डी और बाल पुलिस ने 8 महीना बाद उच्च न्यायालय के दबाव में बीते कल बरामद किया है।

बताया कि विगत 24 जुलाई को मृतक की मां रेखा देवी द्वारा उनकी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो उम्म्र 18 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण करने किये जाने का आवेदन दिया गया।

उक्त घटित घटना के आलोक में पिण्ड्रोजोरा थाना काण्ड संख्या-147/25, दिनांक-04 08.2025, धारा-140(3) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज किया गया।

काण्ड में उच्च न्यायालय के फटकार के बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, नगर के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम की गठन की गया। एस आई टी टीम के द्वारा अनुसंधान प्रारंभ करते हुए अपहृता कुमारी पुष्पा महतो का मोबाईल, सी०डी०आर०, कॉल डिटेल अवलोकन एवं पूछताछ के दौरान पाया गया कि अपहृता लगातार संदिग्ध दिनेश कुमार महतो, उम्र करीब 26 वर्ष, पे० युधिष्ठिर महतो, ग्राम खुटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा जिला-बोकारो लगभग तीन वर्षों से बातचीत कर रही थी।

गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध दिनेश कुमार महतो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया गया कि कुमारी पुष्पा महतो के द्वारा शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. जिससे परेशान होकर हत्या करने की योजना बनाया।

तत्पश्चात दिनांक 21 जुलाई 2025 को कुमारी पुष्पा महतो चास कॉलेज चास में स्नातक में नामांकन कराने हेतु आई थी। उसी दौरान दिनेश कुमार महतो पूर्व सुनियोजित योजना के तहत चास कॉलेज पहुँचा तथा कुमारी पुष्पा महतो से मिलकर बात करने के बहाने चास कॉलेज, चास के पीछे करीब डेढ़ कि०मी० की दुरी पर स्थित जंगल झाड़ीनुमा सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकु गोदकर हत्या कर दिया गया है तथा उसके शव को वही झाड़ी में छुपाकर भागने के कम में झाड़ीनुमा स्थान से अपने घर आने के रास्ते में खून लगे हुए चाकु फेक दिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिनेश कुमार महतो के द्वारा घटना कारित करने वाले स्थान को एसआईटी टीम को दिखा कर मृतका कुमारी पुष्पा महतो का पहना हुआ कपड़ा, सिर के बाल के अवशेष शरीर का हड्डी का टुकडा तथा घटना में प्रयुक्त चाकु को बरामद करवाया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी दिनेश कुमार महतो, उम्र करीब 26 वर्ष पे० युधिष्ठिर महतो, ग्राम खुंटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा से हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू, मृतिका के द्वारा घटना के दिन पहना हुआ कपड़ा, अभियुक्त का चार मोबाईल, घटनास्थल से मृतिका के शरीर का 19 हड्डी का टुकड़ा, मृतका का सिर का बाल काले रंग का रबर बैंड लगा हुआ पुलिस ने बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित