रांची , मार्च 15 -- झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, आसमान में घने बादल छा गये और तेज हवाएं, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 19 मार्च तक गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों तथा उनसे सटे मध्यवर्ती और पूर्वी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा राज्य के पश्चिमी जिलों में भी गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में भी तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए विभाग ने 17 से 19 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
17 मार्च को भी कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसी को देखते हुए विभाग ने 17 से 19 मार्च तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 और 19 मार्च को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 मार्च तक भी झारखंड में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित