रांची, 27सितम्बर (वार्ता) झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन के बादअपनी केन्द्रीय समिति का विस्तार किया है।
झामुमो ने आज यहां जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि विभिन्न जिलों से कुल 35 नए केन्द्रीय समिति के सदस्यों को मनोनीत किया गया है। यह विस्तार संगठन की मजबूती और व्यापक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर किया गया है।
नियुक्त सदस्यों में दुमका से बबलू सिंह, पाकुड से मिथिलेश घोष, साहेबगंज से ताला मराण्डी, धनबाद से विजय रजवार, बी० के० चौधरी और इकबाल अहमद शामिल हैं। गिरिडीह जिले से कई सदस्यों का चयन हुआ है जिनमें गुरुचरण बास्की, मो० तस्लीम अंसारी, देवेन्द्र नाथ मंडल, केदार हाजरा एवं सुमित कुमार के नाम हैं। रांची से अन्तु तिर्की, समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सिमडेगा की रोज प्रतीमा सोरेंग, गुमला से अलीम खान व अशोक उरांव, लोहरदगा से नीरू शान्ति भगत, राधा तिर्की तथा सरिता भगत को भी केन्द्रीय सदस्य मनोनीत किया गया है।
सरायकेला-खरसावाँ जिले से अमृत हेम्ब्रम और देवनाथ मधैया, गढ़वा से गणेश महली, रानी हेम्ब्रम, सुधीर महतो तथा ओम प्रकाश लायेक को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा पलामू से धर्मराज पासवान तथा लातेहार से हाजी शमिम अख्तर, जुगल किशोर चन्द्रवंशी, मोहन गंझू, जिरा देवी और जुनैद अहमद को शामिल किया गया है।
पार्टी ने नव-नियुक्त सदस्यों से संगठनात्मक कर्मठता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर संबंध बनाए रखने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित