रांची , नवम्बर 03 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी बेला प्रसाद तथा कांग्रेस विधायक दल के नेताल प्रदीप यादव कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो सहजादा अनवर, डाॅ प्रदीप कुमार बलमूचू, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में संगठन सृजन को गति देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अध्यक्ष श्री महतो ने सभी जिला अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक कों निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक प्रत्येक माह की 5 तारीख को आयोजित की जाएगी।
प्रखंड कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक प्रत्येक माह की 2 तारीख को होगी।
सभी जिला कांग्रेस कमेटियों का पुनर्गठन 25 नवम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा।
जिला पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन 20 नवम्बर तक किया जाएगा।
नगर निकाय कमेटी के अध्यक्षों की घोषणा 10 नवम्बर तक, तथा नगर निकाय कमेटियों का गठन 30 नवम्बर तक पूरा किया जाएगा।
प्रखंड स्तर के सभी बूथ-लेवल एजेंटों की अधिसूचना 5 दिसम्बर तक जारी की जाएगी।
ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन 20 दिसम्बर तक संपन्न कर लिया जाएगा।
सह-प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि "अब कांग्रेस के नेता गांवों तक जा रहे हैं, और संगठन सृजन के माध्यम से पार्टी का ढांचा गांव-गांव तक मजबूत हो रहा है। हमें इसे और व्यापक बनाना है तथा सभी कांग्रेसजनों की सक्रिय भागीदारी से इस अभियान को सफल करना है। यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर दूरगामी लाभ देगा।"कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि "नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक मजबूत और एकजुट संगठन का निर्माण करें। जिन नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया में भागीदारी की थी, उन्हें और उनके समर्थकों को भी संगठन में समुचित स्थान देना चाहिए। तभी संगठन सृजन का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।"बैठक के अंत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने सभी पदाधिकारियों से अनुशासन, एकजुटता और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष- सोमनाथ मुंडा, डाॅ कुमार राजा, सुखैर भगत, राजनील तिग्गा, भूषण बाड़ा, जेपी पटेल, सतीश केडिया, चन्द्रदेव गोप, संतोष कुमार सिंह, बिमला कुमारी, प्रकाश रजक, परविंदर सिंह, राज बागची, रंजन बोयपाई, स्टीफन मरांडी, बरकातुल्ला खान, याहा सिद्दकी, श्रीकुमार सरकार, मुकुंद दास, कामेश्वर यादव, जवाहर लाल महथा, रवि मिश्रा।
जिला पर्यवेक्षक- केएन त्रिपाठी, भीम कुमार, अशोक चैधरी, ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, सत्यानारायण सिंह, बलजीत सिंह बेदी, जेपी पटेल, श्यामल किशोर सिंह, योगेन्द्र साव, सुलतान अहमद, राजेश गुप्ता, राजीव रंजन प्रसाद, अजय दूबे, बन्ना गुप्ता, रमा खलखो, रामाश्रय एलबी सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, अमूल्य नीरज खलखो अभिलाष साहु, राजन वर्मा, आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित