रांची , फरवरी 01 -- झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल श्री गंगवार ने लिखा, संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समानता, समरसता और मानवता पर आधारित उनका संदेश समाज को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने लिखा, परम ज्ञानी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
गुरु रविदास जी महान समाज सुधारक और मानवतावादी विचारक थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से जाति, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध आवाज़ उठाई तथा समता और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं हमें सदैव सामाजिक सौहार्द, समानता और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश देती रहेंगी।
वही श्री मरांडी ने लिखा कि, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित