रांची , अप्रैल 11 -- झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदित्य साहु, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रांची एयरपोर्ट पर उनसे औपचारिक मुलाकात करप स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों के बताया कि श्री शाह आज विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल आए थे। पश्चिम बंगाल में बर्द्धमान के बाद पुरुलिया में चुनावी सभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से रांची एयरपोर्ट आए। वहां से वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस क्रम में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनमें उपरोक्त नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, रांची के विधायक सीपी सिंह और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित