बोकारो , अप्रैल 09 -- झारखंड में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भण्डारीदह डीएवी पब्लिक स्कूल बस स्कूल से लौटते वक्त राजाबेड़ा रेलवे पुल के तीखी मोड पर बस और ट्रक के बीच सड़क दुर्घटना हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्कूल बस में सवार एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के चंद्रपुर डीवीसी अस्पताल लाया गया। वहीं चार बच्चों की हालत गम्भीर जिन्हें ईलाज के बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया।

बोकारो बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने बताया कि घायल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। एसडीओ श्री मछुआ ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल की बस भण्डारीदह डीएवी स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूली छात्रों को लेकर भण्डारीदह से तेलो गांव तक के बच्चे जा रहे थे, जिसमें चन्द्रपुरा एवं तेलो के बच्चे सवार थे। राजाबेड़ा रेलवे पुल के नीचे तीखी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही एक सीमेंट के खाली ट्रक से बस द हो गयी। बताया गया कि बस में सवार क्लास 8 से क्लास 12 तक के छात्र थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित