नयी दिल्ली , नवंबर 10 -- कांग्रेस ने झारखंड और मंबई महिला कांग्रेस के लिए नये अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया पार्टी ने श्रीमती रमा खलखो को झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि एडवोकेट तुलिप ब्रेन मिरांडा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती खलखो आदिवासी समुदाय से संबद्ध हैं और झारखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और नवनियुक्त पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने के लिए कहा है। झारखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रमा खलखो रांची की मेयर रह चुकी है और उन्हें रांची ग्रामीण कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर भी काम करने का अनुभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित