रांची , नवंबर 17 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती देने के लिए रांची महानगर संयोजक मंडली का पुनर्गठन कर दिया है।
केंद्रीय समिति के निर्देश पर जारी संशोधित सूची में कुल 32 सदस्यों को शामिल किया गया है। महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 17 नवंबर 2025 को यह आदेश जारी किया।
नई संयोजक मंडली में अन्तु तिर्की, पवन जेडिया, नयनतारा उरांव, वीरू तिर्की, अफरोज अंसारी, रामशरण तिर्की, मधु तिर्की, रतिश द्विवेदी, आशुतोष कुमार, विजय महतो, सुष्मा वरदेवा, अनुप सिंह, मोहम्मद साजिद, वीरू साहू, आशुतोष गोस्वामी, आरिज़ अंसारी, अश्विनी शर्मा, डॉ. हेमलाल मेहता, फरीद खान, रोशन कुमार, मनिन्दर सिंह, प्रदीप मिर्धा, विक्रम सिंह, अरुण वर्मा, अंकिता वर्मा, शमशाद मल्लीक उर्फ भोलू मल्लीक, कुलदीप कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, विश्वजीत गोप, विक्की यादव, संध्या गुड़िया और नसीम गद्दी को स्थान दिया गया है।
केंद्रीय समिति ने स्पष्ट किया है कि नई संयोजक मंडली के सभी सदस्य 15 दिनों के भीतर विभिन्न समितियों का गठन और पुनर्गठन पूरा करेंगे। इसके बाद गठित समितियों की रिपोर्ट जिला संयोजक मंडली को सौंपी जाएगी। समिति का कहना है कि इन कदमों से संगठनात्मक कार्यों में गति आएगी और महानगर स्तर पर सामंजस्य और पारदर्शिता बढ़ेगी।
पार्टी ने बताया कि रांची महानगर झामुमो का एक प्रमुख इकाई है, जहां संगठन को और सक्रिय बनाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए सदस्यों से उम्मीद है कि वे आने वाले कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार की गतिविधियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
झामुमो नेतृत्व का मानना है कि यह पुनर्गठन न सिर्फ आंतरिक मजबूती देगा, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिए भी संगठन को सशक्त बनाएगा। पार्टी ने सभी सदस्यों से निर्देशों का पालन करते हुए समयबद्ध तरीके से संगठनात्मक कार्यों को पूरा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित