गोरखपुर , मार्च 13 -- पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग स्टेशनों के बीच पुल संख्या-476 पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कुछ ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार 26 मार्च को चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी‑लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा उसी दिन चलने वाली 11110 लखनऊ जंक्शन‑वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। इसी क्रम में 26 मार्च को चलने वाली 22454 मेरठ सिटी‑लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस और 22453 लखनऊ जंक्शन‑मेरठ सिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 26 मार्च को 12180 आगरा फोर्ट‑लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस तथा 12179 लखनऊ जंक्शन‑आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी रद्द रहेंगी। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित