भीलवाड़ा , मार्च 20 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अमित कंजर (40) मंडपिया की एक फैक्ट्री में काम करता था। रात करीब आठ बजे वह अपने कमरे से रोजमर्रा का सामान लेने पैदल निकला था। जैसे ही वह मंडपिया स्थित बालाजी मंदिर के सामने पहुँचा, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
शुक्रवार सुबह पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित