जौनपुर , मई 08 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के गोधना बाईपास पर शुक्रवार दिन के एक बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी थाना क्षेत्र के ग्राम भुवालापटटी गांव निवासी हरिनाथ पटेल की 18 वर्ष की पुत्री ज्योति पटेल सामान लेने के लिए अपनी बाइक से बाजार गई हुई थी। जब यह किशोरी गोधना हाईवे को पार कर रही थी कि उसी समय एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार जिससे इसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल किशोरी को लगभग 2 बजे दिन में जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित