जौनपुर , मार्च 15 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की खुटहन थाना पुलिस व पूर्ति विभाग ने रविवार को एक संयुक्त अभियान में अवैध रूप से गैस सिलेण्डर का भण्डारण व बिक्री के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 81 अवैध सिलेंडर बरामद कर लिये।
पूर्ति निरीक्षक खुटहन आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि खुटहन से जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापा के दौरान जितेन्द्र प्रजापति के घर पर 48 घरेलू खाली गैस सिलेण्डर तथा एक पूरा भरा हुआ सिलेण्डर बरामद किये। इसके अलावा बृजेश कुमार प्रजापति के जनसेवा केन्द्र में 14 इण्डेन मार्का घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा 01 भारत मार्का का भरा हुआ मिला। अशोक विश्वकर्मा के जन सेवा केन्द्र से 12 इण्डेन मार्का खाली एवं 05 भारत मार्का के खाली घरेलू गैंस सिलेण्डर कुल 17 गैंस सिलेण्डर बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित