जौनपुर , मार्च 18 -- उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले में सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा बाजार के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर ऑटो गड्ढे में पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरिडीहा बाजार के पास बुधवार को पूर्वाह्न लगभग 11:00 बजे ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई जिसमें दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना के बाद 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर गुलाब चंद्र ( 55) मृत्यु हो गई। एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। घायलों में निलेश (22 ), इंतजार (23) और नीतू (55 ) शामिल हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित