जौनपुर , मार्च 04 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के पालिटेक्निक चौराहे पर बच्चों को रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी में तीन लोग ज़ख़्मी हो गए। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भेजवाकर उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण करावा कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास आज होली के दिन पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर सोनकर पक्ष से हुई मारपीट और पथराव की घटना में कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला (70) पुत्र ज्ञान दास शुक्ला, संजीव कुमार शुक्ला (36) पुत्र विद्या शुक्ला, अमित चौबे (40) तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर क्षेत्र में गश्त कर रहे शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोखता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन काफी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेजवाए और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल नहीं हुआ है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित