जौनपुर , फरवरी 11 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर के चूड़ी मोहल्ला से मंगलवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही महिला के गले से सोने का हार छीनकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाहगंज नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी मंगलवार की रात मोहल्ले की आधा दर्जन महिलाओं के साथ पैदल हनुमान गढ़ी स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, जैसे ही चूड़ी मोहल्ला में पहुंची थी उसी दौरान सामने से बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने अनीता सोनी के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित