जौनपुर , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में बाइक के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रत्तीपुर गांव निवासी बृजेश मौर्य अपने साथी लकी सेठ (22) के साथ बीती देर रात बाइक से सेवईनाला बाजार की ओर जा रहे थे। करमही गांव के पास जफराबाद-सेवईनाला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे लकी सेठ को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे बृजेश मौर्य (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित