जौनपुर , मार्च 08 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर की पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गयीपुलिस ने बताया कि अहमदपुर ग्राम निवासी प्रवीन गौतम का पुत्र यश गौतम (14) आज दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने ही गांव के सड़क के पास में खेल रहा था कि अचानक वह खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से बच्चे को बाहर निकाला गया मगर तब तक उसकी मौत चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित