जौनपुर , मार्च 04 -- उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक युवक बुधवार की शाम सई नदी में स्नान करते समय डूब गया, करीब दो घंटा बाद युवक का शव डूबे हुए स्थान से 200 मीटर दूर इजरी गांव की तरफ मिल गया।
पुलिस के अनुसार जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी 28 वर्षीय नानक उर्फ अवनीश यादव पुत्र शिवशंकर यादव शाम को अपने तीन अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास नदी में स्नान करने गया था।एक बार सभी लोग तैरकर नदी के उसपार गए वापस लौटते समय नानक डूब गया,जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो भारी संख्या में लोग पहुंचकर युवक के खोजबीन में जुट गए करीब दो घंटा बाद युवक का शव मिल गया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित