जौनपुर , जनवरी 29 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रेलवे विभाग में टीसी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना शाहगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित