जौनपुर , दिसम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अनुमति के क्रम में 29 दिसम्बर एवं 30 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक विद्यालय बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने रविवार को बताया कि जिले में अत्यधिक ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद के आदेश के क्रम में जिले के सभी सभी परिषदीय विद्यालय ,मान्यता प्राप्त ,सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई , उत्तरप्रदेश बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय के बच्चों के लिये बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित