जौनपुर , मार्च 02 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार की देर रात 3187 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा एवं जयकारे के बीच होलिका जलाई गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में कुल 3187 स्थानों पर होलिका लगाई गई थी। जिले में 60 स्थानों को संवेदनशील और 50 स्थानों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने विधि विधान से पूजन कर किया और होली के गीतों के साथ स्वयं होलिका दहन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित