जौनपुर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन थाना की पुलिस टीम ने बुधवार को अन्तर्जनपदीय गाँजा तस्कर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 कुंतल 40 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग पैंतीस लाख रूपये होगी कि साथ 01 अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों के रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा सराय मोहिद्दीनपुर रोड पर चेकिंग की जा रही थी कि खुटहन की तरफ से विशुनपुर की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो दोनों भागने लगे, जिनको पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही पकड़ लिया गया। दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम पिन्टू निषाद पुत्र केशव निषाद निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर व प्रमोद नाविक पुत्र कालूराम निवासी रामनगर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताएं। दोनों की तलाशी ली गई तो मौके से प्लास्टिक की बोरी में 08 पैकेट गांजा, 03 मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल व 3500 नकदी बरामद हुई। बरामद गांजा का वजन तौलने कुल वजन 08 किलोग्राम पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित