जौनपुर , दिसंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय में सिविल मामलों के वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी सिंह (बासुदेव सिंह) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे लगभग 84 वर्ष के थे।

दीवानी न्यायालय जौनपुर में सिविल मामलो के वरिष्ठतम अधिवक्ताओं मे से एक व दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के अनुशासन समिति के अध्यक्ष बासुदेव सिंह ने आज सुबह लगभग आठ बजे अंतिम सांस ली। श्री सिंह जौनपुर के प्रतिष्ठित कालेज टी डी कालेज मे विधि विभाग मे सिविल प्रक्रिया संहिता पढाते रहे। दीवानी न्यायालय जौनपुर मे 70 प्रतिशत अधिवक्ता उनके छात्र रह चुके हैं।

उनके निधन का समाचार सुनते ही दीवानी न्यायालय में उनके जूनियर रहे वर्तमान में प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव तत्काल उनके तारापुर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें अपने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्रा, पूर्वकि अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही राज्यसभा की संसद सीमा द्विवेदी ने भी वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को अपराह्न जौनपुर जिले में आज गंगा गोमती के पावन तितराम घाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित