देहरादून , जनवरी 15 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवन्तपुर स्थित वैभव फार्म में 54.49 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।

इस मौके पर श्री जोशी ने कहा कि क्षेत्र में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा है, ताकि जनता को इसका जल्द लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ा रही है।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना के तहत वाणी स्वयं सहायता समूह को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक का वितरण भी किया। जिसमे कृषि समूह को पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, आटा चक्की, ब्रश कटर सहित अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित