जयपुर , फरवरी 26 -- रेलवे द्वारा साबरमती रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिये जाने के कार्य के कारण जोधपुर-साबरमती -जोधपुर रेल सेवा शुक्रवार और शनिवार को आंशिक रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर -साबरमती रेल सेवा जो शुक्रवार को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह आबू रोड तक की संचालित होगी और आबू रोड- साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित