लखनऊ , मई 02 -- ऑस्ट्रेलियाई जॉश इंग्लिस मुंबई आ गये है और चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इंग्लिस ने निजी कारणों से इस सीजन में सीमित उपलब्धता का हवाला देते हुए पंजाब किंग्स से रिटेंशन लेने से मना करके विवाद खड़ा कर दिया था। इस फैसले पर पंजाब किंग्स के मालिकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को अनप्रोफेशनल कहा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें नीलामी में 8.6 करोड़ में खरीदा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित