जयपुर , अप्रैल 19 -- राजस्थान में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले में जिला पुलिस ने घटना के छह घंटों में ही दो आरोपियों को दस्तयाब कर लिया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के मात्र छह घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस टीमों ने आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्य करते हुए छह घंटों में आरोपियों को नामजद कर दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। पकड़े गये आरोपियों की पहचान सुरेश भील (19) निवासी 12 बीएलएम थाना मोहनगढ़ हाल पीटीएम, योगेश भील (24) निवासी भील बस्ती जैसलमेर के रूप में हुई है। आरोपियों से लूटेगये जेवरात के संबंध में विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर य बुजुर्ग दंपति की हत्या कर उनके पास से सोने का लोकेट, सोने की पतली, चांदी के कड़े और कान की बालियां लूट ली गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित