कुशीनगर , अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में लोकतंत्र सेनानी सेवा संगठन जनपद कुशीनगर द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शनिवार को साकेत बिहारी मंदिर सुभाष चौक पडरौना मे उनके द्वारा किये गए समाज हित मे कार्यो व आपातकाल मे कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए अत्याचार पर चर्चा किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के भारतीय राजनीति मे किये गए संघर्ष व योगदान को भुलाया नही जा सकता है।

सत्ता परिवर्तन नही व्यवस्था परिवर्तन के पक्ष धर थे जय प्रकाश नारायण का नेतृत्व नही होता तो गैर कांग्रेसी सरकार की कल्पना भी नही सोची जा सकती थी। जे पी का संपूर्ण क्रांति का आंदोलन देश मे क्रांति का प्रतीक है।

विशिष्ट अतिथि लोकदल के प्रांतीय सचिव रामभवन राव ने कहा कि आपातकाल मे कुशीनगर मे जे पी की सभा से विद्यार्थी नौजवानों किसानो मजदूरों मे क्रांति की लहर दौड़ गयी,जे पी के नाम से विख्यात जय प्रकाश नारायण राजनेता से बढ़कर राष्ट्रनेता थे।जिन्होंने अपने बारे मे कभी विचार नही किया।

कार्यक्रम को विजय प्रकाश पांडेय, राजेश सैनी जनार्दन सिंह भटवालिया, वी के मिश्रा ,सेनानी राधा कृष्ण, कृष्ण कुमार तिवारी ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित