जयपुर , मार्च 13 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले मामले में आरोपी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल सहित चार आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया हैं।

एसीबी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एसीबी कोर्ट संख्या-प्रथम द्वारा इस मामले में आरोपी सुबोध अग्रवाल, जितेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता एवं मुकेश गोयल के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं।

इस प्रकरण में एसीबी द्वारा न्यायालय के आदेशों की पालना में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित