नयी दिल्ली , नवंबर 06 -- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी चारों पदों पर संयुक्त वाम संगठन ने जीत हासिल की है।
आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन (डीएसएफ) ने वाम दलों ने संयुक्त मोर्चा बनाया जिसमें अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पर के गोपिका, महासचिव पर सुनील यादव और संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली ने जीत दर्ज की। चारों पदों पर मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से रहा।
एसएफआई के अध्यक्ष आदर्श एम साजी ने कहा कि वाम एकता पैनल को जिताकर जेएनयू के छात्रों ने एक बार फिर विश्वविद्यालय की प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।यह प्रचंड जनादेश दक्षिणपंथी विचारों को नकारने का काम किया है।
वाम संगठन की उम्मीदवार अदिति मिश्रा को 1937 वोट मिले और उपाध्यक्ष के पद पर के गोपिका 3101 वोट, महासचिव पद पर सुनील यादव को 2002 वोट जबकि संयुक्त सचिव पर दानिश अली को 2083 वोट मिले। इस चुनाव में महासचिव पद पर सबसे कड़ा मुकाबला रहा जिसमें सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को 74 वोटों से हराया।
एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर विकास पटेल, उपाध्यक्ष पद तान्या कुमारी, महासचिव पद पर राजेश्वर कांत दुबे जबकि संयुक्त सचिव पद पर अनुज दमारा ने चुनाव मैदान में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित