अलवर , अप्रैल 11 -- राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने समाज में नए बदलाव की शिक्षा की शुरुआत के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शनिवार को यहां उन्हें याद किया।
श्री जूली ने अलवर स्थित ज्योतिबा फुलेराव सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर श्री जूली ने कहा कि जिनके विचारों ने समाज को एक नई दिशा दी और अशिक्षा के पिंजरे से देश को आजाद कराया ऐसे दूरदृष्टता शिक्षक को कोटि-कोटि प्रणाम।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित