नयी दिल्ली/बेंगलुरु , जनवरी 05 -- 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में कर्नाटक ने लड़के और महाराष्ट्र ने लड़की वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप के फाइनल में कर्नाटक के लड़कों ने महाराष्ट्र को 35-30 से हराया। वहीं लड़कियों के वर्ग महाराष्ट्र ने ओडिशा को 34-33 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया।
लड़कों के सेमीफाइनल में, महाराष्ट्र ने कोल्हापुर को 33-31 से हराया, जबकि कर्नाटक ने मध्य भारत को 33-20 से शिकस्त दी। वहीं लड़कियों के सेमीफाइनल में, महाराष्ट्र ने पंजाब को 28-14 से हराया, और ओडिशा ने कोल्हापुर को 29-27 से हराया।
स्नेहा लामकाने (महाराष्ट्र) को लड़की वर्ग में 'जानकी अवार्ड' मिला, जबकि बी. विजय (कर्नाटक) को लड़के वर्ग में 'वीर अभिमन्यु अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
फाइनलिस्ट टीमों में, दीक्षा कातेकर (महाराष्ट्र) को लड़की वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अटैकर और अर्चना प्रधान (ओडिशा) को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। राज जाधव (महाराष्ट्र) को लड़के वर्ग में सर्वश्रैष्ठ अटैकर और प्रज्ज्वल वाई. (कर्नाटक) को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित