गुरुग्राम , दिसंबर 24 -- जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के बीकानेर में अपनी 100 मेगावाट क्षमता की मर्चेंट बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना में से 60 मेगावाट क्षमता का बुधवार को व्यावसायिक परिचालन चालू कर दिया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।
कंपनी यह परियोजना अपनी सहायक कंपनी जूनिपर ग्रीन कॉस्मिक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्थापित कर रही है।
कंपनी ने कहा है कि यह उसकी पहली चालू मर्चेंट बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना है। इसकी चालू की गयी क्षमता का ट्रायल सफल सिद्ध हो चुका है और इसे उत्तर क्षेत्रीय विद्युत भार प्रेषण केन्द्र (एनआरएलडीसी) से मंजूरी प्राप्त मिल गयी है।
कंपनी ने कहा है कि इस परियोजना में शेष 40 मेगावाट क्षमता के भी जल्द ही चालू होने की उम्मीद है और यह परियोजना भारत की सबसे बड़ी चालू बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजनाओं में से एक होगी। इससे कंपनी को पीक आर्बिट्राज, ग्रिड बैलेंसिंग सेवाओं और सहायक बाजारों में भागीदारी जैसे कार्यों में वाणिज्यिक आय कमाने के अवसर उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित