हरारे , अप्रैल 01 -- जुलाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए ज़िम्बाब्वे, भारत की मेबानी करेगा, जिसकी घोषणा बुधवार को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने की।
यह दौरा जुलाई 2024 के बाद भारत का पहला ज़िम्बाब्वे दौरा होगा, जब उन्होंने पांच टी20 मैच वहां खेले थे। यह घोषणा ज़िम्बाब्वे के भारत दौरे के घोषणा के बाद आई है, जहां वे जनवरी 2027 में तीन वनडे खेलेंगे। यह 2002 के बाद भारत में उनकी पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी।
भारत और ज़िम्बाब्वे की हालिया भिड़ंत टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण में हुई थी, जहां भारत ने 72 रन से जीत दर्ज की थी।
सीरीज का कार्यक्रमपहला टी20 - 23 जुलाईदूसरा टी20 - 25 जुलाईतीसरा टी20 - 26 जुलाईसभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से खेले जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित