पेरिस , मार्च 11 -- जी-7 देशों के ऊर्जा मंत्रियों ने कहा है कि वे पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के साथ मिलकर "सभी जरूरी कदम" उठाने के लिए "पूरी तरह तैयार" हैं।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक के साथ 10 मार्च को हुई एक आभासी बैठक के बाद जी-7 देशों के मंत्रियों ने एक बयान में कहा "जी-7 के सदस्य देश इन चर्चाओं के दौरान दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगे।"उन्होंने कहा, "सैद्धांतिक रूप से, हम इस स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय कदम उठाने का समर्थन करते हैं, जिसमें रणनीतिक तेल भंडार का उपयोग भी शामिल है।" उन्होंने यह भी कहा कि वे जी-7, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य देशों और अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित