मुंबई , दिसंबर 18 -- मिलाप ज़वेरी निर्देशित फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 26 दिसंबर को होगा।

देसी मूवीज़ फैक्ट्री के बैनर तले अंशुल गर्ग और दिनेश जैन द्वारा निर्मित फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे विक्रमादित्य की भूमिका में जबकि सोनम बाजवा अदा की भूमिका में हैं। इस फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा की भी अहम भूमिका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित