नयी दिल्ली , दिसम्बर 20 -- विकसित भारत जी राम जी विधेयक को लेकर विपक्ष के कड़े विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस विधेयक का लक्ष्य सामाजिक सुरक्षा से पीछे हटना नहीं है बल्कि इसे नये सिरे से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि विधेयक का लक्ष्य रोज़गार गारंटी बढाना, स्थानीय योजना को शामिल करना, मज़दूरों की सुरक्षा और खेती की उत्पादकता के बीच संतुलन बनाना और ग्रामीण आजीविका व्यवस्था को बदलना है। श्री मोदी ने इस विधेयक के बारे में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक लेख को शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक पोस्ट में यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सिंह ने लेख में विधेयक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला है। उन्होंने लोगों से इस लेख को पढने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित