मुंगेर , जनवरी 30 -- जीविका मुंगेर सदर के तत्वावधान में शुक्रवार को "रोजगार सह मार्गदर्शन मेला " में 163 युवक और युवतियों को विभिन्न कंपनियों की ओर से नियुक्ति पत्र सुपुर्द किए गए।

गुरूवार को 554 युवक और युवतियों ने रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में नियोजन के लिये अपना पंजीकरण कराया था।

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन मुंगेर नगर निगम के नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता और मेयर कुमकुम देवी एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। नियोजन मेला में देश की 15 निजी कंपनियों ने भाग लिया था।

जीविका की मुंगेर सदर प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुमारी श्रेया ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भी चयनित किया गया, जिससे कि वे लोग प्रशिक्षण प्रकार आगे भविष्य में निजी कंपनियों में रोजगार का अवसर पा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित